रायपुर

रायपुर से रींवा होकर दिल्ली के लिए कल से अतिरिक्त उड़ान
16-Mar-2026 7:36 PM
रायपुर से रींवा होकर दिल्ली के लिए कल से अतिरिक्त उड़ान

रायपुर, 16 मार्च। एलायंस एयर कल  17 मार्च से रायपुर-रीवा उड़ान शुरू कर रहा है। भोपाल और इंदौर के बाद यह  मप्र का तीसरा शहर होगा जो छत्तीसगढ़ से  एयर कनेक्ट हो रहा है।

एलायंस एयर की ओर से फिलहाल इस फ्लाइट को हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ही चलाया जाएगा।  मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली- रींवा फ्लाइट रायपुर आएगी। इसी तरह से वापसी में रायपुर से  रींवा जाने के बाद यह दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। इस तरह छत्तीसगढ़वासियों को  दिल्ली के लिए अतिरिक्त उड़ान उपलब्ध होगी। नई फ्लाइट के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। इसका शुरुआती किराया रायपुर से रीवा के लिए 3614 और रीवा से रायपुर के लिए 4293 रुपए तय किया गया है। सीटों की उपलब्धता के अनुसार किराया कम-ज्यादा होता रहेगा।


अन्य पोस्ट