रायपुर
आईपीएस संतोष सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर
16-Mar-2026 7:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 मार्च। छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस संतोष सिंह (2011 बैच) केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। वे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में डीआईजी पदस्थ किए गए हैं। वर्तमान में संतोष सिंह पुलिस मुख्यालय में डीआईजी सीसीटीएनएस/एससीआरबी के पद पर पदस्थ हैं। उससे पहले एसएसपी रायपुर रहे हैं। केंद्रीय गृह विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। श्री सिंह को मिलाकर छत्तीसगढ़ के नौ आईपीएस अधिकारी केंद्र में कार्यरत होंगे। जबकि राज्य के डेपुटेशन कोटे के मुताबिक 23 रिक्तियां शेष हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे