रायपुर

12 वीं हिंदी पेपर लीक, एफआईआर एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन
16-Mar-2026 7:32 PM
 12 वीं हिंदी पेपर लीक, एफआईआर एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 मार्च। शनिवार को हुए बारहवीं के हिंदी विषय के पेपर लीक होने के कथित खुलासे की जाँच के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पुलिस और साइबर सेल में एफ़ आई आर दर्ज कराई है।प्रश्न उस व्हाट्सऐप ग्रुप में साझा किए गए थे. वही सवाल अगले दिन 14 मार्च को आयोजित हिंदी के प्रश्नपत्र में लगभग उसी क्रम में पूछे गए।

इस पर एन?एसयूआई का कहना है कि इससे स्पष्ट होता है कि परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो चुका था, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं? इस मामले को लेकर  बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं मंडल कार्यालय का घेराव भी किया? संगठन ने मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि यह पता चल सके कि प्रश्नपत्र कहां से लीक हुए।


अन्य पोस्ट