रायपुर

इंद्रप्रस्थ -2 में रात जमकर बवाल मचा, तोड़ फोड़ भी
16-Mar-2026 7:29 PM
 इंद्रप्रस्थ -2 में रात जमकर बवाल मचा, तोड़ फोड़ भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 मार्च। इंद्रप्रस्थ -2 कालोनी में कल रात जमकर बवाल मचा। एक मकान में तेज आवाज में गाने बजाने से परेशान  पड़ोसी अन्य कालोनीवासियों ने जमकर विरोध किया।इस दौरान दोनों पक्षों के बीच  मारपीट हुई। साथ ही तोड़ फोड़ की गई। इसमें घर में रखे फ्रीज, टीवी और अन्य सामानो को नुकसान हुआ। डीडी नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार प्रापर्टी डीलर सोजल थावरे का बेटा आर्यन थावरे रविवार शाम डी ब्लाक के अपने फ्लैट में गाने बजा रहा था। साउंड सिस्टम में आवाज बहुत तेज थी। रात करीब 9 बजे कॉलोनी के दूसरे ब्लाक में रहने वाले 5-6 लोग थावरे के घर पहुंचे और आर्यन से तेज आवाज को लेकर आपत्ति की। इस पर आर्यन ने साउंड कम करने से इंकार किया। इससे आक्रोशित लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इनमें से एक ने चाकू से हमला किया। आर्यन जान बचाने भागकर बिल्डिंग के 9वीं मंजिल में जाकर छिप गए। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फूटेज सामने आया है। पुलिस उसके आधार पर मारपीट करने वालों की शिनाख्त कर रही है। फिलहाल कोई भी पकड़ा नहीं जा सका है।


अन्य पोस्ट