रायपुर

श्वास आधारित वाद्य यंत्रों से सांगीतिक प्रस्तुति, केंद्रीय जेल में आयोजन
16-Mar-2026 7:24 PM
श्वास आधारित वाद्य यंत्रों  से  सांगीतिक प्रस्तुति, केंद्रीय जेल में आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 मार्च। निश्चय अभियान के अन्तर्गत बंदियों के लिए छत्तीसगढ़ हार्मोनिका क्लब ने  रविवार को विशेष सांगीतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।

 इस अवसर पर क्लब के कलाकारों ने तन-मन-रंजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसमें हार्मोनिका, बांसुरी, मेलोडिका एवं व्हिस्लिग जैसे श्वास आधारित वाद्य यंत्रों के माध्यम से  सांगीतिक प्रस्तुतियाँ दी।  कार्यक्रम के दौरान बंदियों को संगीत के समन्वित अभ्यास के व्यावहारिक लाभों की जानकारी दी गई।

छत्तीसगढ़ हार्मोनिका क्लब के संस्थापक एवं पूर्व आई.पी.एस  राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि  बंदियों के पुर्नवास में संगीत जैसे रचनात्मक माध्यम बहुत उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं। इस अवसर पर  कार्यक्रम के मार्गदर्शक डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने कहा कि  निश्चय अभियान के अन्तर्गत बंदियों को समाज की मुख्य धारा में पुन: स्थापित करने के लिए ऐसे रचनात्मक एवं सकारात्मक परिणामोन्मुख कार्यक्रमों का यह हिस्सा है।

कार्यक्रम के अंत में जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री ने क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।।

कार्यक्रम में जेल अधिकारी / कर्मचारी सहित क्लब के संस्था के सचिव  तारकेश्वर वर्मा सहित सदस्यगण आर.एन. गुप्ता, शिव गुप्ता, दिलीप वर्मा, नवाज खान, शैलेष मोगरे, ज्ञान कुमार सोनी, राजीवा वाघेला, रेणुका सुब्बा, डॉ. नीता शर्मा, आयाती छतवाल, सौरभशर्मा, लालचंद साहू एवं आर्केस्टा ग्रुप में मंयक शर्मा, भरतभूषण सोनी, सानिध्य मिश्रा, तारकेश्वर वर्मा उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट