रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 मार्च। एएसईजेड डब्लूएओ ग्रीन अर्थ के तत्वाधान में अमलीडीह क्षेत्र में एक सफाई अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम शनिवार ाको सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 110 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
वर्ल्ड मिशन सोसाइटी चर्च ऑफ गॉड का एक स्वयंसेवी (वॉलंटियर) समूह है, जो समाज में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियों के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य करता है। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने क्षेत्र की सडक़ों, सार्वजनिक स्थानों के आसपास साफ-सफाई की। इस अभियान के दौरान 54 कचरा बैग एकत्र किए गए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर वार्ड पार्षद विनय निर्मलकर की मदद से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।