रायपुर
चाकू और दो पंच के साथ युवक गिरफ्तार
15-Mar-2026 8:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 मार्च। गुढय़िारी इलाके में चाकू लहराकर आम लोगों को आतंकित कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू और दो पंच बरामद किए गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 मार्च शनिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कलिंग नगर गेट के सामने एक युवक हाथ में धारदार चाकू लहराते हुए लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान विकास गोस्वामी उर्फ विक्कू निवासी खालबाड़ा शिव मंदिर के पास, थाना गुढय़िारी रायपुर के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक चाकू और दो पंच बरामद किए गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25 और 27 का मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे