रायपुर
रायपुर, 15 मार्च। प्रदेश के मौसम में बदलाव देखी जा रही है। तेज गर्मी और कड़ी धूप से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 18 मार्च तक छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में गरज-चमक, आंधी और बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव से देश के कई हिस्सों में बादल छाने, तेज हवा चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड और हरियाणा समेत कई राज्यों में अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
इस बदलाव से जहां तापमान में कुछ गिरावट आएगी।