रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 मार्च। राजधानी में सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने का एक और मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले युवकों की पहचान सोनू लाला और हर्ष साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दबंगई दिखाने और विवादित वीडियो बनाने के उद्देश्य से यह वीडियो बनाया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है।
मामले को लेकर गुढिय़ारी पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों युवकों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
इधर, वीडियो के वायरल होने के बाद रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों के बीच डर का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि वीडियो की जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।