रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 मार्च। टे्रन में सफर के दौरान दो यात्रियों के बैग और हैंडबैग पार हो गए। घटना दुर्ग से प्रयागराज और दुर्ग से भोवाल जाने वाली गाड़ी अमरकंटक एक्सपे्रस में हुई। जो कि रायपुर और कटनी के पास दो लोगों के बैग पर्स को ट्रेन में सवार किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। दोनों मामलों में जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चेतन सोनवानी 53 वर्ष निवासी कन्हारपुरी वार्ड नंबर-34 तिरंगा चौक राजनांदगांव ने बताया कि 11 मार्च 2026 को वह प्रयागराज से दुर्ग जाने के लिए ट्रेन नंबर 15159 में रिजर्वेशन कराकर यात्रा कर रहे थे। वह कोच बी 6 में सफर कर रहा था।
यात्रा के दौरान जब ट्रेन रायपुर स्टेशन पहुंची तो उन्होंने देखा कि उनका बड़ा ट्रॉली बैग गायब था। बैग का रंग लाइन ग्रीन बताया गया है। चोरी हुए बैग में कपड़े , जूते और लगभग 9500 रुपए नगद रखे हुए थे। प्रयागरात से रायपुर यात्रा के दौरान भीड़ और रात का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने बैग पार कर दिया। इस मामले में जीआरपी दुर्ग ने अपराध दर्ज कर जीआरपी रायपुर सौपीं है।
वहीं दूसरी घटना में अर्चना सिंह का लेडीज हैंडबैग चोरी हो गया। ग्राम पोस्ट गुनौर जिला पन्ना एमपी निवासी अर्चना सिंह ने जीआरपी को बताया कि 13 मार्च 2026 को अपने परिवार के साथ अमरकंटक एक्सप्रेस में भोपाल से रायपुर की यात्रा कर रही थीं। वे कोच एस 2 सीट में सफर कर रही थी।
रात्रि में सभी यात्री अपने-अपने बर्थ में सो गए थे। इसी दौरान कटनी स्टेशन से ट्रेन छूटने के बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके पास रखा हैंडबैग निकाल लिया और ट्रॉली बैग खींचने लगा। आवाज सुनकर जब अर्चना सिंह की नींद खुली तो उन्होंने शोर मचाया। तब आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया।
चोरी हुए हैंडबैग में मोबाइल, एक जोड़ी चांदी की पायल, बिछिया और 500 रुपए रखे थे। महिला ने यात्रा पूरी कर इसकी शिकायत जीआरपी रायपुर में दर्ज कराई। घटना का स्थान कटनी रेलवे स्टेशन होने के कारण जीआरपी मामला दर्ज कर कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना कटनी स्थानांतरित कर दिया है।