रायपुर
रायपुर प्रेस क्लब में सुबह 6 बजे से जुंबा ट्रेनिंग
15-Mar-2026 7:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 मार्च। शहर के मधुकर खेर स्मृति भवन स्थित रायपुर प्रेस क्लब, मोतीबाग में प्रेस क्लब पदाधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जुंबा ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई है।
प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के अनुसार क्लब परिसर में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से जुंबा ट्रेनिंग आयोजित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य पत्रकारों और शहर के लोगों को नियमित व्यायाम और फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। जुंबा ट्रेनिंग में संगीत के साथ एक्सरसाइज कराई जाएगी, जिससे शरीर को फिट रखने के साथ-साथ मानसिक तनाव भी कम होगा। क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रेस क्लब के सदस्य सहित इच्छुक लोग भी शामिल हो सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे