रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 मार्च। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत का चैत्र मास पर 15 मार्च को राजधानी बीटीआई ग्राउंड में चंड जी रात सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए महापंचायत के अमर गीदवानी, जीतेंद्र बड़वानी, दिनेश आनंद अठवानी और पवन प्रीतवानी ने बताया कि चंड जी रात कार्यक्रम पिछले 17 वर्षों से लगातार बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर में आयोजित किया जा रहा है। इस बार का आयोजन और भी भव्य होगा तथा इसे अंतराष्ट्रीय स्तर का स्वरूप दिया गया है।
कार्यक्रम में संतों के सानिध्य के साथ समाज के प्रतिष्ठित लोग भी शामिल होंगे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, दक्षिण विधायक सुनील सोनी, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, विधायक अनुज शर्मा, विधायक इंद्र कुमार साहू, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, महापौर मीनल चौबे, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश धौरानी सहित अतिथि उपस्थित रहेंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश-विदेश के ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें किशोर अजयानी , विश्व सिंधी सेवा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय चेयरमैन लायन राजू मनवानी (मुंबई), रॉक स्टार नील तलरेजा (मुंबई),मंजूश्री आदानी (मुंबई) और फ्रांसी (राजकोट) जो अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान विशाल आनंद मेला भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें सिंधी व्यंजनों की विशेष झलक देखने को मिलेगी। साथ ही आर्टिफिशियल ज्वेलरी और अन्य वस्तुओं की भी प्रदर्शनी लगेगी।