रायपुर

बस स्टैंड से चोरी गई बस बरामद, चोरी करने वाला हेल्पर निकला
14-Mar-2026 7:39 PM
बस स्टैंड से चोरी गई बस बरामद, चोरी करने वाला हेल्पर निकला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 मार्च। भाठागांव बस स्टैंड से चोरी गई बस बरामद कर पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी मनबोध रात्रे उर्फ टेटू गिरफ्तार कर लिया है।उसकी तलाश में पुलिस ने  सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेज हजारों फुटेज खंगालें हैं।

अब्दुल अलीम ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया था। अलीम  डुमतराई, रायपुर में रहता है तथा ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है। उसने बस  सी जी 07 ई 0782 को  06 मार्च शाम करीब 07:30 बजे बस का चालक नया बस स्टैंड भाठागांव में  खड़ी कर बस की चाबी चालक सीट के नीचे रखकर रात में  अपने घर चला गया। दूसरे दिन सुबह करीब 08:00 बजे चालक ने अलीम  को फोन कर बताया कि बस खड़ी किए गए स्थान पर नहीं है। इस रिपोर्ट पर  टिकरापारा पुलिस धारा 305 बी.एन.एस. के तहत अपराध दर्ज कर तलाश कर रही थी।

पुलिस टीम ने घटनास्थल तथा उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का बारीकी से अवलोकन किया गया। फुटेज के विश्लेषण में यह पाया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति बस को स्वयं चलाते हुए वहां से ले गया है। इसके बाद पुलिस टीम ने  बस लेकर जाने वाले मार्गों का पता लगाने के लिए क्रमबद्ध तरीके से उन सभी मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का अध्ययन किया।   साथ ही बस में लगे फास्टैग के आधार पर विभिन्न टोल प्लाजा से भी बस के आवागमन संबंधी जानकारी एकत्र की गई। इस दौरान मुखबिर भी  सक्रिय कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।

इसी दौरान  आरोपी की पहचान मनबोध रात्रे उर्फ टेटू निवासी गेवरा बस्ती कोरबा के रूप में की गई। इस पर पुलिस टीम को जिला जांजगीर-चांपा के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरौंद में मनबोध को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ करने पर  उसने बताया कि वह नया बस स्टैंड भाठागांव में हेल्पर का कार्य करता है। बस स्टैंड में आने-जाने वाली बसों की गतिविधियों से परिचित है। दिनांक घटना के समय उसने देखा कि संबंधित बस में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था तथा बस की चाबी चालक सीट के नीचे रखी हुई थी। मौके का फायदा उठा  बस को स्वयं चलाते हुए ले भागा।

 मनबोध रात्रे उर्फ टेटू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बस सी जी 07 ई 0782 कीमत लगभग 10,00,000/- रूपये जप्त  किया। 


अन्य पोस्ट