रायपुर
परिजनों ने लापता होनी की रिपोर्ट दर्ज कराई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 मार्च। 1.95 लाख रूपए गबन करने वाले सेल्समेन अभिषेक प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह एम.जी. रोड स्थित अशोक ब्रदर्स सेनेटरी दुकान में सेल्समेन था। परिजनों ने सिविल लाईन रायपुर में उसकीे गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया था।
राजेश अग्रवाल ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी । पुलिस के अनुसार राजेश एम.जी. रोड, मौदहापारा, में अशोक ब्रदर्स नाम से सेनेटरी की दुकान है। अभिषेक प्रधान नामक लडका पिछले 4-5 वर्षों से उसकी दुकान में सेल्समैन एवं रिकवरी का काम करता था और विश्वासपात्र बन चुका था। 16 अगस्त 25 को राजेश ने अभिषेक प्रधान को 1,95,000 नकद राशि आईसीआईसीआई बैंक के अकाउंट में जमा करने के लिए दी। किन्तु अभिषेक प्रधान ने उक्त राशि बैंक में जमा न कर बेईमानीपूर्वक अमानत में खयानत करते हुए बिना राजेश की सहमति के अपने उपयोग में खर्च कर ली। राजेश नेसंपर्क करने एवं उसके घर जाकर पता करने पर अभिषेक प्रधान नहीं मिलता था। अभिषेक प्रधान के परिवार वालों ने थाना सिविल लाइन, रायपुर में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करायी थी। मौदहापारा पुलिस धारा 316(4) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर तलाश कर रही थी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मेकाहारा गेट के पास घेराबंदी कर आरोपी अभिषेक प्रधान को पकड़ा गया, इस दौरान उसके पास एक एक्टिवा भी थी। पूछताछ में गबन करने की बात स्वीकार की गई। एक्टिवा उसने बिलासपुर के तारबहार क्षेत्र से चोरी करना बताया।