रायपुर

गैस वितरक होम डिलीवरी देने से इंकार कर रहे, गोदामों में भीड़
13-Mar-2026 7:46 PM
गैस वितरक होम डिलीवरी देने से  इंकार कर रहे, गोदामों में भीड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 मार्च। राजधानी में एलपीजी सिलेंडर वितरण की समस्या गहराती जा रही है। सरकार और आला अधिकारियों के कड़े निर्देशों के बाद भी  गैस वितरक कृत्रिम कमी बनाकर मुनाफाखोरी की तैयारी में हैं। अब वितरक  होम डिलीवरी देने से इंकार कर रहे हैं। लोगों की शिकायत है कि दो दिन से 10 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है।

शहर के हर वाट्सएप ग्रुप में  इसकी शिकायत और वितरकों की अनियमितता पर ढेरों मैसेज वायरल हो रहें। एक व्यक्ति ने कहा कि  उसने 5 मार्च से  नम्बर बुक किया हुआ है अभी तक नहीं आया है। डिलीवरी के 25 दिन बाद दूसरा नम्बर लगेगा। एजेंसी में संपर्क किया तो  जल्दी आ जायेगा बोलते रहे है। और आज बात करने पर उनका कहना है होम डिलीवरी नहीं मिलेगा, गोदाम आकर ले जाइए।  गोदाम में उपलब्ध है तो होम डिलीवरी नहीं  किया जा रहा।  सभी एजेंसी के गोदाम में मेले जैसी भीड़ है।वहाँ भी जिन्हे देना है उसी को दे रहे हैं।  गोदामों में भी लम्बी लाइन और मारपीट की स्थिति रहती है। उसके बाद भी  जिला खाद्य प्रशासन मौन है। लोगों का कहना है कि  गोदाम में सिलेंडर  है तो वहां क्यों क्यों दे रहे है? होम डिलीवरी क्यों नहीं प्रशासन इस पर कार्रवाई नहीं कर रहा। शहर जिला मुख्यालय  में ये हाल है तो ग्रामीण और ब्लॉक स्तर में क्या हाल होगा।

यदि डीलर नहीं दे रहा सिलेंडर तो इन नंबरों पर करें शिकायत

भारत गैस हेल्पलाइन नंबर 1800-22-4344 (टोल फ्री), इंडेन गैस कस्टमर केयर नंबर, 1800-2333-555 (टोल फ्री), एचपी गैस कस्टमर केयर नंबर, 1800-2333-555 (टोल फ्री)


अन्य पोस्ट