रायपुर

पर्युषण पर्व के तीसरे दिन मना उत्तम आर्जव धर्म
30-Aug-2025 5:22 PM
पर्युषण पर्व के तीसरे दिन मना उत्तम आर्जव धर्म

क्षमा धर्म का सही ढंग है- सुरेश मोदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 अगस्त। दस दिवसीय पर्यूषण पर्व राजधानी  के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में  मनाया जा रहा है। शनिवार को  पर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म धार्मिक प्रभावना के साथ मनाया गया ।

 श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के पूर्व अध्यक्ष श संजय जैन  ने बताया कि उत्तम मार्दव धर्म के दिन किसी भी चीज पर मान,अभिमान, कषाय आदि न कर जीवन में मृदुलता और सरलता लाने का संदेश दिया गया। आज श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के पार्श्वनाथ भगवान की बेदी के समक्ष श्रावक गानों ने 24 वे तीर्थंकर श्री महावीर भगवान को श्रद्धा भाव के साथ पाण्डुक शीला में विराजमान कर प्रासूक जल रजत कलशों से मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया। आज की शांति धारा   प्रवीण जैन ने  की।तत्पश्चात उपस्थितों  ने देव शास्त्र गुरु पूजन,महावीर भगवान का पूजन,दशलक्षण पूजन किया। आज के सामूहिक अभिषेक शांति धारा पूजन कार्यक्रम में पूर्व उपाध्यक्ष श्रेयश जैन ,राजीव जैन,आदेश जैन,संदीप जैन,अमित जैन,अशोक जैन,धीरज गोधा,निलेश जैन,नरेंद्र जैन,प्रणीत जैन,आशीष जैन उपस्थित थे।

रायपुर, 30 अगस्त। अमलतास रेसीडेंसी कचना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में प्रात: झंडा रोहन श्रीमती गरिमा पालीवाल ने किया। अध्यक्ष हिमांशु जैन ने बताया कि सर्वप्रथम मूल  बेदी पर वीराजित 1008 श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान को विराजित किया। मस्तक के आज प्रथम शांति धारा अजय भरत रावका परिवार एवं द्वितीय शांति धारा नरेंद्र पालीवाल परिवार ने किया। सुरेश मोदी उत्तम क्षमा धर्म पर बताते हुए कहा कि क्षमा धर्म को अंगीकार कर लिया उसने दस धर्मो को अंगीकार कर लिया।


अन्य पोस्ट