रायपुर

कलेक्टर निकले डिजिटल क्रॉप सर्वे मे
18-Aug-2025 8:25 PM
कलेक्टर निकले डिजिटल क्रॉप सर्वे मे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 अगस्त। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने  सोमवार को राजधानी के आसपास के गांवों में  का दौरा कर डिजिटल क्रॉप सर्वे का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वे को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत  कुमार बिश्वरंजन और एसडीएम  नंदकुमार चौबे मौजूद है। डा सिंह ने सेरीखेड़ी,मंदिर हसौद, ग्राम लखौली आरंग, कनकी, खरोरा तहसील में सर्वे के साथ ड्रोन तकनीक से नैनों डीएपी छिडक़ाव का जायजा लिया।

इससे पहले अपर कलेक्टर सुश्री नम्रता जैन ने मोहंदी, अपर कलेक्टर राठौर ने मेहरसखा में, इसी प्रकार अपर कलेक्टर  नवीन ठाकुर ने मंगसा, एसडीएम नंदकिशोर चौबे ने ग्राम नकटी में, एसडीएम रवि सिंह ने छाटा, एसडीएम आशुतोष देवांगन ने ग्राम अडसेना, अभिलाष पैकरा ने छतौना में डिजिटल फसल सर्वे का निरीक्षण किया। इसी प्रकार तहसीलदारों ने अपने प्रभार क्षेत्र के ग्रामों का निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय है कि डिजिटल क्रॉप सर्वे फिल्ड स्तर पर सर्वेयर के माध्यम से किया जा रहा है जिसमें सर्वेयर को स्वयं खेत में जाकर वहां की स्थिति और फसल का विवरण एग्रीटेक एप्प में दर्ज करना होता है। साथ में फ़ोटो अपलोड करना होता है जिसके सत्यापन बाद में पटवारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा किया जाएगा इससे फसल का वास्तविक मूल्यांकन किया जा सकेगा और जमीन की जो परिसम्मति है उनके संबंध में सही जानकारी प्राप्त होगी।

डिजिटल क्रॉप सर्वे से किसानों को कई प्रकार के लाभ प्राप्त होंगे। फसल बीमा योजना एवं क्षति आकलन पारदर्शी और वैज्ञानिक तरीके से किया जा सकेगा। पात्र किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ शीघ्रता से मिल सकेगा। इस सर्वे से फसल उत्पादन का अत्याधुनिक डेटा तैयार होगा, जिससे आगामी धान खरीदी व्यवस्था एवं कृषि नीति और अधिक प्रभावी बनाई जा सकेगी। साथ ही किसानों को समय पर तकनीकी मार्गदर्शन एवं आर्थिक सहयोग भी उपलब्ध हो सकेगा।


अन्य पोस्ट