रायपुर

15 को विधानसभा घेरने पदयात्रा कर पहुंचे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जुलाई। वर्ष 2014 में आ.जा.वि. विभाग जिला बस्तर, जगदलपुर में पांचवी अनुसची क्षेत्र विशेष भर्ती अभियान के तहत सीधी भर्ती के तहत् नियुक्त कर्मचारी जो कि 10 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी नियमीतीकरण से आज तक वंचित है ।और वर्ष 2018 से ही अपने नियमितीकरण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं किन्तु इनकी मांगों पर अब तक शासन प्रशासन ने गंभिरता नहीं दिखाई है। संघ के अध्यक्ष प्रभुनाथ पाणिग्रही, उपाध्यक्ष हेमनाथ कश्यप, सचिव रामनाथ कौशिक, कोषाध्यक्ष सुबंधू नाग, महिला अध्यक्ष कु. गायत्री कश्यप और सदस्यों ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ये कर्मचारियों में 01 मई से जगदलपुर से रायपुर तक पद यात्रा कर शासन तक अपनी बात पहुंचाने का निर्णय लिया। 02 मई 2025 को पद यात्रा बनियागांव जिला कोंडागांव पहुंची थी। तभी विभागीय सहायक आयुक्त गणेश राम शोरी ने पहुंचकर संघ प्रतिनिधि मंडल से चर्चा की। और एक प्रतिनिधि मंडल को जगदलपुर आमंत्रित कर कलेक्टर के साथ बैठक कराई गई।
इसमें मांगों को 01 माह में पूरा कराने का लिखित आश्वासन दिया गया था। जिसके बाद संघ ने अपनी पद यात्रा बनियागांव में स्थगित कर दिया गया था। परन्तु डेढ़ माह बित जाने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा संघ प्रतिनिधियों को गुमराह किया जा रहा था। संघ के सदस्य 24 से पुन: पद यात्रा कर प्रारम्भ किया जो 0्9 जुलाई को तूता नया रायपुर पहुंच धरना स्थल पर डटे हुए हैं। अब 15 जुलाई को रविधानसभा का घेराव किया जायेगा। मांगों का निराकरण न होने की स्थिति में अन्न जल त्यागकर आमरण अनशन किया जायेगा।
संघ को यह बताते हुए पीड़ा हो रही है कि हम कर्मचारियों के दल में दिव्यांग कर्मचारी और महिला कर्मचारी अपने बच्चों के साथ भारी बारिश के बीच लगभग 300 कि.मी. की पदयात्रा कर चुके है किन्तु अभी तक न शासन न प्रशासन ने और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने हमारी सुध ली है, न ही वार्ता की पहल की है।