रायपुर
रोप वे दुर्घटना, भरत वर्मा को वेटिंलेटर पर इलाज
26-Apr-2025 10:00 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 अप्रैल। शुक्रवार को डोंगरगढ़ में हुए रोप वे दुर्घटना में घायल भाजपा महामंत्री भरत वर्मा की स्थिति गंभीर है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आज एमएमआई नारायणा अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों और परिजनों से वर्मा का कुशलक्षेम जाना। उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, राजस्व मंत्री मंत्री टंकराम वर्मा एवं कार्यकर्ता भी साथ थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे