रायपुर

27 से होगी बारिश 30 के बाद बढ़ेगी ठंड
22-Dec-2024 6:29 PM
27 से होगी बारिश 30 के बाद बढ़ेगी ठंड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 दिसंबर। चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के उपर स्थित है। इसके पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी- तटीय तमिलनाडु के निकट पहुंचने की सम्भावना है । एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के मध्य भाग में स्थित है ।प्रदेश में कल  23 दिसम्बर को न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट संभावित है । किन्तु विशेष परिवर्तन नहींं होगा और मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है। दक्षिण छत्तीसगढ में बंगाल की खाड़ी से नमी का आगमन जारी रहने के कारण हल्के और निम्न स्तर के बादल रह सकते हैं । एक नया पश्चिमी विक्षोभ भारतीय क्षेत्र को 27 दिसम्बर को प्रभावित करने के कारण 27/ 28 दिसम्बर को उत्तर छत्तीसगढ में हल्की वर्षा सम्भावित है । 30 दिसम्बर से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की सम्भावना बन रही है ।


अन्य पोस्ट