रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 दिसंबर। होम्योपैथी रिसर्च एवं डेवलपमेंट एसोसिएशन ने दो दिवसीय नेशनल होम्योपैथी सेमिनार आयोजित किया। होम्यो मेडिकल स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि लोगों के बीच भ्रांति है कि होम्योपैथी जल्दी असर नहीं करती, लेकिन ऐसा नहीं है। होम्योपैथी लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर रोगों को ठीक करने में सक्षम है। होम्योपैथी में बिना साइड इफेक्ट के सस्ते में अच्छा इलाज उपलब्ध है। बस हमें इसे प्रचारित करने की आवश्यकता है। सिंधु पैलेस में आयोजित सेमिनार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित रहे।
साव ने सेमिनार की सफलता के लिए एसोसिएशन को बधाई दी। श्री साव ने कहा कि हम भी चाहते हैं कि हमारे हॉस्पिटल में होम्योपैथी डॉक्टर हों। छत्तीसग? में एक अच्छा रिसर्च सेंटर और मेडिकल कॉलेज हो। उन्होंने कहा कि देश के अच्छे रिसर्च एवं मेडिकल संस्थान का अध्ययन करके हम छत्तीसग? में भी होम्योपैथी का एक अच्छा मेडिकल कॉलेज और रिसर्च सेंटर छत्तीसगढ़ बनाने का मजबूत प्रयास करेंगे।
श्री जायसवाल ने कहा किहमें होम्योपैथी का लाभ तात्कालिक और लम्बे समय तक मिल सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को विकास और विस्तार हमारा उद्देश्य है। श्री विष्णु देव साय की सरकार में घोषणाएं और काम दोनों होते हैं। इस मौके पर पवन साय, डॉ सुनील कुमार दास, डॉ विजय शंकर मिश्रा, डॉ संजय शुक्ला, डॉ शिल्पा दुबे ,आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रदीप के. पात्रा, डॉ. जेपी शर्मा, डॉ. सुशील हरी रमानी, डॉ. धीरेंद्र तिवारी समेत एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।