रायपुर
रायपुर, 19 दिसंबर। राजधानी क्रिसमस जलसों की धूम है। भावेनगर में बड़े दिन के मौके पर बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने क्रिसमस जलसे में प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित ड्रामा, नृत्य, कैरोल गायन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पादरी सुनील कुमार ने बड़े दिन का संदेश दिया। विशेष अतिथि पास्ट्रेट कोर्ट के अध्यक्ष जॉन राजेश पॉल और सुदेश दास ने सालभर बेस्ट परफार्मेंस देने वाले उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कार वितरण किया। पास्ट्रेट कोर्ट के मेंबर मुकेश पॉल, स्वाति सालोमन, डिक्सन बैंजामिन, आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन व आभार ख़ुशमनी दास ने किया। वेलकम डांस रिया एंड ग्रुप ने पेश किया। आदर्श युवा सभा ने लघु नाटिका यीशु मसीह का जन्म का मंचन किया गया। महिला सभा ने नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने बाइबिल के पद व गीत प्रस्तुत किए। राजातालाब संडे स्कूल ने भी प्रस्तुति दी। आर्यन दास ग्रुप, बेबी ग्रुप, खुशी ग्रुप, पीहू ग्रुप ने भी नृत्य नाटिकाएं पेश कीं। पुरस्कार पाने वाले बच्चों में एस्तर दास, शारोन दास, एनोस मसीह, वसल मसीह, विसारत मसीह, छोटी मसीह, वैभव दास, एरिन मसीह, निशी विक्रम, संजना मसीह आदि शामिल हैं।