रायपुर

डीएमएफ घोटाले पर ईडी का 8 हजार पन्नों का चालान, रानू समेत 16 आरोपी
10-Dec-2024 2:27 PM
डीएमएफ घोटाले पर ईडी  का 8 हजार पन्नों का चालान, रानू समेत 16 आरोपी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 दिसंबर।
कांग्रेस सरकार के दौरान कोरबा जिले में हुए डीएमएफ घोटाले के आरोप में जेल में बंद आरोपी मनोज द्विवेदी की रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को  ने कोर्ट में पेश किया। जहां श्वष्ठ ने आईएएस रानू साहू, माया वारियर समेत 16 आरोपियों के खिलाफ 8 हजार 21 पन्नों का चालान पेश किया है। इसमें 169 पन्नों में प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन है। ईडी ने 90 करोड़ 48 लाख 22 हजार 255 रुपए के घोटाले का चालान कोर्ट में पेश किया है।

उल्लेखनीय है कि, बीते दिनों  ईडी ने निलंबित आईएएस रानू साहू के करीबी ठेकेदार मनोज कुमार द्विवेदी को गिरफ्तार किया था। ठेकेदार मनोज कुमार द्विवेदी की गिरफ्तारी इसी मामले में माया वारियर से पूछताछ में हुए खुलासे के आधार पर की गई है।  मनोज ने दूसरे ठेकेदारों से लगभग 12 करोड़ रुपये वसूले और माया वारियर के जरिये आईएएस रानू साहू तक पहुंचाया।

द्विवेदी अपना खुद का एक एनजीओ उद्गम सेवा समिति के नाम से चलाता है। डीएमएफ  का काम दिलाने के लिए वसूली गई रकम में से 7-8 करोड़ रुपये मनोज द्विवेदी ने भी कमाए हैं। उल्लेखनीय है कि, ईडी इससे पहले भी कई बार मनोज द्विवेदी से पूछताछ कर चुकी है। वहीं माया वारियर को भी कुछ समय पहले ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है।


अन्य पोस्ट