रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 सितंबर। राज्य के वन विभागीय दैवेभो कर्मचारी 11 सितंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर हैं। कर्मचारी नेता विजय कुमार झा, प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष जवाहर यादव एवं वन महिला समिति के प्रदेश संयोजक श्रीमती निशा यादव ने आंदोलनकारियों की सभा को तूता धरना स्थल में संबोधित किया । श्री झा ने कहा है कि वन विभाग में 1400 पदों पर वनरक्षक की भर्तियां की जा रही है?। वनरक्षक का वेतनमान 1800/- रुपए मूल वेतन है, जो प्रदेश में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का मूल वेतन है। ऐसी स्थिति में हड़ताली कर्मचारियों से पहले वनरक्षक के पदों की भर्ती की जाए। उसके बाद ही सीधी भर्ती की जाए। वरिष्ठ अधिकारी उच्च न्यायालय के बहाने बाजी कर लोगों को उनके अधिकारों से वंचित करते हैं। वहीं दूसरी ओर जब स्वयं की पारी आती है, तब बड़े अधिकारियों की नियुक्ति, पदोन्नति, पदस्थापना की जाती है, तब उसमें शर्त जोड़ दिया जाता है कि यह पदोन्नति नियुक्ति माननीय उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरण के अधीन होगी। उसके आदेश का पालन दोनों पक्षों को करना होगा। एक माह के वन विभाग के आंदोलन के दौरान तीन सदस्यों का दुखद निधन हो गया है?। आज चौथा सदस्य भी गंभीर हो गया है, जो चिंतनीय है।