रायपुर

शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज
21-Jul-2025 7:03 PM
शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 जुलाई। आज श्रावण मास का दूसरा सोमवार है। राजधानी के प्रमुख शिव मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ रही है। शहर के महादेव घाट, बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर, कोटा शिव मंदिर, शिवरीनारायण और दूधाधारी मंदिर समेत कई शिवालयों में सोमवार को श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

श्रावण मास को शिव का प्रिय माह माना जाता है। शिव भक्त भी अपने आराध्य के इस पावन मास में उसकी भक्ति में रम गए। सुबह से ही भक्त भगवान शंकर को रिझाने और अपनी मनोकामना लेकर मंदिरों में पहुंचे। वे अपने साथ शिव को प्रिय, कन्हेर के फल-फूल, धूप दीप, धतुरा, दूध, शहद, बेल पत्र गंगा जल शिव लिंग की पूजा करते दिखे। इसके लिए भक्तों को भोले के दर्शन के लिए सुबह 4 बजे से लंगी कतार लगी रही। 

 विशेष रुद्राभिषेक और भजन संध्या का आयोजन

शहर के कई मंदिरों में सोमवार को रुद्राभिषेक, सामूहिक महामृत्युंजय जाप, शिव चालीसा पाठ का भी आयोजन किया गया। शहर के अलग- अलग क्षेत्रों से शिव भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ कंावड़ यात्रा भी निकाली। जो दोपहर शाम तक महादेवघाट स्थित हटकेश्वर नाथ मंदिर पहेंची। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर पूरे श्रद्धा-भक्ति भाव से भोलेनाथ का पूजन किया।

भक्तों में दिखा गहरा उत्साह

श्रद्धालुओं ने कहा कि सावन में शिव की पूजा करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं में व्रत, पूजा और भक्ति का गहरा उत्साह देखा गया।


अन्य पोस्ट