रायपुर

मोबाइल दुकान में सेंधमारी, 95 हजार का फोन पार
30-Aug-2024 2:47 PM
मोबाइल दुकान में सेंधमारी,  95 हजार का फोन पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 अगस्त।
खमतराई इलाके में एक मोबाइल शॉप में चोरी हो गई। अज्ञात चोर दूकान में सेंधमारी कर एक लाख का मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। पुलिस ने 331-4, 305 का अपराध दर्ज किया।
पुलिस के मुताबिक अंकुश देसमुख ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह विमल इंक्लेव भनपुरी में रहता है। उसका बीरगांव में श्री गणेश मोबाईल के नाम से दूकान है। 22 अगस्त की रात को वह रोज की तरह दूकान में ताला लगाकर घर चला गया था। दूसरे दिन सुबह  वापस आकर देखा तो दूकान आकर देखा तो दूकान के पीछे दीवार छुटी हुई थी। अंदर दूकान का सामान बिखरा पड़ा था। वहीं रेक में रखे  22 नग अलग-अलग कम्पनी के मोबाइल वहां नहीं थे। उसे कोई अज्ञात चोर दूकान के पीछे की दीवार को तोडक़र अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया। आसपास पूछताछ करने पर भी कुछ जानकारी नहीं हुई। इसकी रिपोर्ट अंकुश ने खमतराई थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 331-4, 305 का अपराध दर्ज कर आसपास के लोगों से पूछ परख कर आरोपी की पतासाजी की जा रही है। 
 


अन्य पोस्ट