रायपुर

नवा रायपुर के रिसोर्ट में बैठक लेगा 16 वित्त आयोग
09-Jul-2024 2:22 PM
नवा रायपुर के रिसोर्ट में बैठक लेगा 16 वित्त आयोग

राज्य की वित्तीय जरूरत,आर्थिक प्रगति सहित अनेक मुद्दों पर विचार-विमर्श

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 जुलाई। केन्द्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढिय़ा के नेतृत्व में 12 सदस्यीय दल राजधानी रायपुर पहुंच रहा है। यह दल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रीमण्डल के सदस्यों और अधिकारियों के साथ, राज्य की वित्तीय आवश्यकताओं, अधोसंरचना विकास तथा आर्थिक प्रगति सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेगा। वित्त आयोग 12 एवं 13 जुलाई को जगदलपुर भ्रमण पर भी रहेगा।

केन्द्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष पनगढिय़ा के साथ आयोग के सदस्य अजय नारायण झा, श्रीमती एनी जॉर्ज मैथ्यू, मनोज कुमार पाण्डा, डॉ. सौम्य कांति घोष तथा आयोग के सचिव ऋ त्विक रंजनम पाण्डेय, संयुक्त सचिव  कमल कुमार मिश्रा, संयुक्त संचालक  राघवेन्द्र सिंह एवं अन्य अधिकारी भी रायपुर पहुंचेंगे।

केन्द्रीय वित्त आयोग के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर वित्त सचिव  मुकेश बंसल ने होटल मेफेयर में तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में संचालक कोष लेखा एवं पेंशन एवं नोडल अधिकारी  महादेव कावरे, एनआरडीए के सीईओ सौरभ कुमार, कलेक्टर  गौरव कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार सिंह, निगम के आयुक्त  अविनाश मिश्रा, संचालक जनसम्पर्क अजय अग्रवाल सहित नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा सीएसआईडीसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट