रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 अप्रैल। महादेव, कोल और शराब घोटाले के आरोपियों से एसीबीईओडब्लू कि टीम सोमवार को चौथे दिन भी पूछताछ कर रही। विशेष न्यायालय से अनुमति लेकर यह पूछताछ 29 मार्च से 2 अप्रैल तक होनी है।
सोमवार को भी एसीबी के पांच अफसरों की टीम जेल पहुंची। जहां एक एक कर आरोपियों को इंट्रोगेट किया जा रहा है। इन तीनों ही घोटालों में आईएएस,राप्रसे के अफसर समेत करीब डेढ़ दर्जन आरोपी दिसंबर -22 से जेल में हैं। इनकी कई जमानत याचिकाएं (अग्रिम और रेगूलर) सुप्रीम कोर्ट से भी खारिज हो चुकी है।
29 को शराब, सट्टा और कोल घोटाले में लिप्त कारोबारियों से, 30 को आईएएस अफसरों और कल राप्रसे अफसरों से पूछताछ की। आज महादेव सट्टा एप मामले में जेल बंद पुलिस कर्मियों से। कल पूछताछ का अंतिम दिन है। पूछताछ कर रही टीम में एक एएसपी, 2 डीएसपी और 2 इंस्पेक्टर और अन्य मातहत हैं। एसीबी अफसर 20-25 प्रश्नों पर पूछताछ कर रहे हैं। और हर जवाब लैपटॉप पर दर्ज कर रहे हैं। एसीबी सूत्रों के मुताबिक ये लेग ठीक उसी तरह की जवाब दे रहे हैं जैसा ईडी को देते रहे। सभी प्रश्नों के नकारात्मक जवाब। हालांकि एसीबी इनकी कडिय़ां जोड़ रही है। जवाबों का खुलासा एसीबी सूत्रों ने नहीं किया है लेकिन इन्हीं के हवाले से आगे की कार्रवाई होगी। सूत्रों ने कहा कि पूछताछ में सहयोग न करने वालों को एसीबी पुन: रिमांड पर भी ले सकती है। इसे कारण बताकर एसीबी पूछताछ की अवधि बढ़ाने का आवेदन कल विशेष न्यायालय में दे सकती है।
इन चार दिनों में यह पूछताछ 8-10 घंटे तक की गई। इनसे हुई पूछताछ की कडिय़ों के तहत एसीबी कई अन्य पुलिस अधिकारियों ,कारोबारियों को नोटिस जारी कर रहा है। इन्हें दो अप्रैल के बाद एसीबी मुख्यालय बुलाया गया है।