रायपुर

दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेला कल
30-Jan-2024 7:59 PM
दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेला कल

रायपुर, 30 जनवरी। दिव्यांगों के लिए राजधानी रायपुर में 31 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से रोजगार मेला आयोजित है। इस मेले में निजी उद्योगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा विभिन्न पदों पर दिव्यांगों को भर्ती के लिए चयनित किया जाएगा। चयनित होने वाले दिव्यांग आवेदकों को रायगढ़ एवं रायपुर के विभिन्न निजी उद्योगों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

मेले में शामिल होने वाले दिव्यांग आवेदकों को जिला रोजगार कार्यालय पंजीयन कार्ड, जिला चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, शिक्षा एवं आयु से संबंधित प्रमाण पत्र, आधार कार्ड मोबाईल नंबर, जाति प्रमाण-पत्र, (यदि आरक्षित श्रेणी से है) तथा पासपोर्ट आकार के 2 फोटो लाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त अनुभवी दिव्यांगजनों के लिए 1 से 5 वर्ष के अनुभव के आधार पर भी रिक्तियों की पूर्ति मेले में की जायेगी।


अन्य पोस्ट