रायपुर

ममेरे भाई बहनों के बीच खूनी संघर्ष, पत्थरों का जमकर इस्तेमाल, 9 पुलिस हिरासत में
07-Oct-2023 4:02 PM
ममेरे भाई बहनों के बीच खूनी संघर्ष, पत्थरों  का जमकर इस्तेमाल, 9 पुलिस हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 अक्टूबर।
राजधानी के गोल बाजार इलाके में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार की रात दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। इसमें हथियार नहीं पत्थरों का जमकर इस्तेमाल हुआ है।  पुलिस ने दोनों पक्ष के नौ लोगों को हिरासत में लेकर अपराध दर्ज कर रही है। इनमें दोनो तरफ से 2-2 महिलाएं हैं। 

मारपीट में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की एक युवती के चेहरे पर पत्थर से वार कर लहूलुहान कर दिया। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट के आरोप लगाए हैं। 

बताया जाता है कि रहमानिया चौक में शहनाज खान और शेख अलीम पड़ोसी हैं। शहनाज के पिता सलीम के मामा लगते हैं। दोनों परिवारों के बीच करीब दो वर्षों से जमीन को लेकर विवाद है। शहनाज का बुटीक का काम है, वही सलीम का प्लास्टिक सामानों की गोलबाजार में दुकान है।

सलीम समेत कुछ लोग रात साढ़े 12 बजे घर के नीचे खड़े थे। इसी दौरान शहनाज ने छत से नीचे उतरकर घर के सामने खड़े होने की वजह पूछी तो खड़े लोगों ने बहस चालू कर दी। इसके बाद धीरे-धीरे मामला गाली गलौज और फिर मारपीट में बदल गया। मारपीट के दौरान घर के नीचे खड़े युवकों ने शहनाज के चेहरे पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे वो बुरी तरह लहूलुहान हो गई। झड़प में युवती के कपड़े भी फट गए।

दोनों परिवारों में हुए विवाद का एक वीडिया भी सामने आया है, जिसमें घटनास्थल पर पुलिस नजर आ रही है। शुरुआत में पुलिस ने झगड़े को छुड़वाने का प्रयास किया लेकिन वे इन्हें रोक नहीं पाए। वीडियो में युवक गाडिय़ों और सामानों में तोडफ़ोड़ करते साफ नजर आ रहे हैं। इस मामले में शेख सलीम की तरफ से गोल बाजार थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि मारपीट की शुरुआत शहनाज के भाई आरिफ खान ने की। उसमें पहले गाली-गलौज कर हमला किया।


अन्य पोस्ट