रायपुर

बंद ट्रेने जल्द चलाएं वर्ना भाकपा करेगी आंदोलन
09-Sep-2023 9:39 PM
बंद ट्रेने जल्द चलाएं वर्ना भाकपा करेगी आंदोलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 सितंबर। भाकपा (मार्क्स) जिला समिति ने बंद ट्रेनें तुरंत बहाल करने  की मांग की है। माकपा ने डी आर एम को  ज्ञापन  सौंपकर  जल्द निर्णय न होने पर घेराव की चेतावनी दी है।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने प्रदेश में बड़े पैमाने पर त्योहारी सीजन में रेलवे के द्वारा बड़े पैमाने पर ट्रेन परिचालन बंद किए जाने पर तीव्र रोष व्यक्त किया। इन्हें तत्काल बहाल किए जाने की मांग करते हुए इस पर जल्द  निर्णय न होने पर घेराव आंदोलन की चेतावनी दी । जिला सचिव प्रदीप। गाभने ने  बताया कि माकपा के एक प्रतिनिधिमंडल जिसमे माकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य   धर्मराज महापात्र,, अतुल देशमुख , के के साहू, साजिद रजा, अजय कन्नोजे, करण सोनकर, गजेंद्र पटेल, शामिल थे।


अन्य पोस्ट