रायपुर

संविदा कर्मचारी से अभद्रता और जेडी पर शिकायत दर्ज
31-Jul-2023 2:28 PM
संविदा कर्मचारी से अभद्रता और जेडी पर शिकायत दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 जुलाई।
संयुक्त संचालक पशुपालन के खिलाफ एक महिला संविदा कर्मी ने दुव्र्यवहार की शिकायत की है। पुलिस के मुताबिक अफसर ने संविदा कर्मचारी से अभद्रता और गाली-गलौज कर उसे मुंह दिखाने लायक न छोडऩे की धमकी दी गई है। इस मामले में प्रार्थिया ने थाने में पशु चिकित्सा सेवाएं पंडरी में पदस्थ संयुक्त संचालक डॉ शंकर लाल उईके के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक संविदा कर्मचारी युवती ने संयुक्त संचालक के खिलाफ उसके साथ चेंबर में बुलाकर अभद्रता की शिकायत की थी. एफआईआर के मुताबिक जब युवती के साथ ये सब हुआ, तब वहां 3 अन्य लोग भी मौजूद थे, जिसमें एक महिला स्टॉफ भी मौजूद है। 3 लोगों पर महिला ने मौन रहने का आरोप लगाया है और पूरी अभद्रता संयुक्त संचालक द्वारा किए जाने का आरोप लगाया है. दर्ज स्नढ्ढक्र के मुताबिक संयुक्त संचालक ने युवती को धमकी देते हुए करियर बर्बाद करने, मुंह दिखाने लायक न छोडऩे और खुजली मिटाने जैसी बातों के साथ-साथ अनुसूचित जनजाति विभाग में फंसा देने तक की धमकी दी. दर्ज एफआईआर के मुताबिक संयुक्त संचालक ने रजिस्टर भी फेंका और युवती का फोन छिनकर महिला स्टॉफ से जांच भी करवाया। इस पूरे मामले पर संयुक्त संचालक के खिलाफ पंडरी मोवा  पुलिस ने धारा 294 और 506 के तहत  अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट