रायपुर

चतुर्वेदी, और उपाध्याय के यहां एसीबी के छापे
06-Jul-2023 7:29 PM
चतुर्वेदी, और उपाध्याय के यहां एसीबी के छापे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 जुलाई। ईओडब्ल्यू / एसीबी रायपुर ने अशोक चतुर्वेदी, पूर्व महाप्रबंधक पाठ्य पुस्तक निगम, के विरूद्ध विभिन्न मामलो में पंजीबद्ध अपराधों निगम की विभिन्न अनियमितताओं से असम्यक लाभ प्राप्त करने से संबंधित दर्ज है। जो आय के वैध स्त्रोतों से अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने से संबंधित है। ग्रीन बोर्ड सप्लाई में अनियमितता एवं पद का दुरूपयोग से संबंधित है। 

चतुर्वेदी  को 30 जून को प्रात: गुंटूर (आंध्रप्रदेश) से गिरफ्तार कर न्यायालय से कल तक तक की पुलिस रिमांड ली गई है। तीनों प्रकरणों में विवेचना एवं साक्ष्य संकलन उपरांत ईओडब्ल्यू / एसीबी की टीमों  ने गुरूवार  को अशोक चतुर्वेदी, राजेश उपाध्याय से संबंधित निवास एवं कार्यालयों की विधिवत् तलाशी कार्यवाही की जा रही है।


अन्य पोस्ट