रायपुर
मंडियों के काम में एकरूपता लाने किसान एकजुट
06-Jul-2023 7:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने आज कृषि मंत्री के रायपुर निवास में प्रवेश के सब्जी मंडियों में कमीशन और काम कै समय में एकरूपता लाने के लिए नियम और कानून बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया मंत्री के अस्वस्थ होने के कारण चर्चा नहीं हो सकी।
किसान संगठन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री निवास जाकर उन्हें भी ज्ञापन देने का प्रयास किया किन्तु मुख्यमंत्री कार्यालय ने ज्ञापन की पावती देने से इन्कार कर दिया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के प्रतिनिधिमंडल में राजकुमार गुप्त,आई के वर्मा, उत्तम चंद्राकर, पुरषोत्तम बाघेला, बद्रीप्रसाद पारकर, बाबूलाल साहू, कल्याण सिंह ठाकुर, रामनारायण वर्मा आदि शामिल थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे