रायपुर

40 लाख के 162 मोबाइल चोरी
06-Jul-2023 3:26 PM
40 लाख के 162 मोबाइल चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जुलाई।
राजधानी के पचपेड़ी नाका चौक स्थित मोबाइल शॉप से 40 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए। टिकरापारा पुलिस के मुताबिक चौक स्थित मां लक्ष्मी टेलीकॉम से आज तडक़े सेंधमारी कर अग्यात चोर  विभिन्न कंपनियों के 162 नग छोटे बड़े मोबाइल सेट ले भागे। दुकान मालिक आनंद चेनानी ने   इनकी प कीमत 40 लाख बताया है। चोर एक था या अधिक इसकी पतासाजी की जा रही है। चोर दुकान की दीवार ,फॉल सीलिंग तोडक़र दुकान के भीतर घुसे।   

पुलिस का कहना है कि चोरी गए मोबाइल के बिल आदि मांगे गए हैं। साथ ही इंश्योरेंस के नजरिए से भी जांच की जा रही है । फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की गई है ।शातिर चोरों ने पुलिस थाना से 200 मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया है। शातिर चोर अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस इस समय वीआईपी दौरे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यस्त है। और आधी रात बाद तक व्यवस्थागत ड्यूटी के बाद घरों को लौट रहे हैं। इसी दौरान मौका पाकर चोरों ने यह वारदात कर दी। फॉल सीलिंग में एक छोटा सा होल कर चोर भीतर घुसे। जिसके बाद सीसीटीवी के डीवीआर समेत अन्य कैमरे के वायर काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।टिकरापारा थाना प्रभारी अमित बेरिया ने बताया कि पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम घटना स्थल पर जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट