रायपुर

रविवि की 7 के होनेवाली सेमेस्टर परीक्षा स्थगित
06-Jul-2023 3:25 PM
रविवि की 7 के होनेवाली  सेमेस्टर परीक्षा स्थगित

रायपुर, 6 जुलाई। कल पीएम मोदी की साइंस कॉलेज में सभा की भीड़ और आवाजाही की दिक्कतों को देखते हुए  रविवि ने सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी है। और यूनिवर्सिटी ने परीक्षाओं की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। उस दिन विश्वविद्यालय की बी. फार्मेसी, बीएएललबी-5 और एलएलबी-1 की  सेमेस्टर परीक्षाएं थी। इसे देखते हुए 7 जुलाई की परीक्षाएं स्थगित कर 18 जुलाई को ली जाएंगी। 
 


अन्य पोस्ट