रायपुर

वासनीकर विभागीय जांच आयुक्त, एक वर्ष की संविदा
06-Jul-2023 3:24 PM
वासनीकर विभागीय जांच आयुक्त, एक वर्ष की संविदा

रायपुर, 6 जुलाई। राज्य सरकार ने 2002 बैच के आईएएस दिलीप वासनीकर को विभागीय जांच आयुक्त के पद पर संविदा नियुक्ति दी  है। उनका कार्यकाल पांच जुलाई को खत्म हो रहा था।  अब  उनका कार्यकाल एक वर्ष और  का होगा। उनकी सेवा शर्तें जीएडी द्वारा समय समय जारी किए जाने वाले निर्देशों के तहत तय होंगी। यह अर्धन्यायिक संस्था होता है। अब तक डीईसी रहे वासनिकर ने पिछले वर्षों में सौ से अधिक जहां मामले निपटाए हैं । इनमें पापुनि के चर्चित मामला भी शामिल हैं। इस समय पीएचई में पांच करोड़ की गड़बड़ी करने वाले अफसरों के विरूद्ध जांच चल रही है। इसके अतिरिक्त आयुक्त 25 मामलों में जांच कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट