रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 नवंबर। राजधानी के सबसे व्यस्ततम जीई रोड पर कलेक्टोरेट चौक (अंबेडकर चौक )का टै्रफिक सिग्रल हप्तों से बंद पड़ा है। न तो जिला प्रशासन,न ही पुलिस प्रशासन को इसकी सुध हे। यह चौराहा, शहर का सबसे बड़ा व्यस्ततम इलाका है। जहां से लोग कलेक्टोरेट,राजभवन से लेकर तेलीबांधा,जयस्तंभ के लिए आते-जाते हैं। यहा के मध्य की इा सडक़ पर पडऩे वाले अन्य तिराहे,चौराहों के सिग्रल संचालित हैं। केवल कलेक्टोरेट के ठीक सामने का यह सिग्रल खराब पड़ा है।
यह पिछले तीन सप्ताह से बंद बताया गया है। इसी चौक से चंद कदम पर नियम कानून लागू करने वाले एसपी,कलेक्टर,के दफ्तर भी हैं। ऐसा नहीं है कि इससे ट्रैफिक पुलिस प्रशासन अनजान है। यातायात पुलिस अपने सिपाही को तैनात कर रहा है। बावजूद इसे शुरू नहीं किया जा रहा है। सिग्रल बंद होने से रोजाना जाम के साथ चारो ओर से बिना रोक टोक आवाजाही से दुर्घटनाएं भी हो रही है।
शुक्रवार को शहर और यातायात पुलिस के आला-अफ्सरों ने सीसीटीएनएस के संचालन को लेकर लंबी बैठक की। उस बैठक में भी किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इतना ही नहीं 1नवंबर को लाखो रूपए खर्च कलेक्टोरेट के सामने प्रवेश द्वार पर प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा स्थल को मंहगी लाईटो से संवारा गया। लगता है कि पुलिस और जिला प्रशासन को किसी बड़े या अीआईपी दुर्घटना का इंतजार है। उसके बाद ही सिग्रल को सुधारा जाएगा।