रायपुर

सीएम और भाजपा ने याद किया डॉ. मुखर्जी को, लिया संकल्प उनके बताए रास्ते पर चलेंगे
06-Jul-2025 6:44 PM
सीएम और भाजपा ने याद किया डॉ. मुखर्जी को, लिया संकल्प उनके बताए रास्ते पर चलेंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 जुलाई। शहर जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर शारदा चौक स्थित प्रतिमा  पर माल्यार्पण कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके आदर्शों का पालन करने का आह्वान किया।इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को  जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, विधायक सुनील सोनी, मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा ने संबोधित किया।इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, राजेश मूणत ,सभापति महापौर मीनल चौबे ,सूर्यकांत राठौड़,सत्यम दुआ, मुरली शर्मा,अमर गिदवानी,अवतार बागल,सचिन मेघानी,सुभाष अग्रवाल,सोनू सलूजा, मृत्युंजय दुबे, महेंद्र कोडिय़ार,अकबर अली,भारती बागल,रमेश शर्मा,राम प्रजापति, छगन मूंदड़ा,अमरजीत चावला,जितेंद्र गंदेच,अनुप खेलकर,गीता रेड्डी,नीलू तलमेल,सूरज शर्मा,संतोष निहाल,संतोष विश्वकर्मा,शकंर शर्मा,कान्हा ठाकुर,प्रणीत जैन उपस्थित थे।

राष्ट्र विकास में मार्गदर्शक रहे-साय

 मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने  निवास कार्यालय में डॉ. मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अमूल्य योगदान का स्मरण किया और उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किये। साय ने कहा कि उनके सिद्धांत और कार्य आज भी हम सभी को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की एकता और संप्रभुता के लिए डॉ. मुखर्जी का संघर्ष भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित है। श्री उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और राष्ट्र के विकास में मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं।


अन्य पोस्ट