रायपुर

करीम ने फिरोज से कहा था-बाबू को देख लेना
29-Oct-2022 4:27 PM
करीम ने फिरोज से कहा था-बाबू को देख लेना

एक हत्या के मामले में करीम जमानत पर था दूसरा भी कराया

33 दिन पहले गुम हुए वजाहुद्दीन की लाश मिली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,29 अक्टूबर।
पुलिस ने एक महीने पूर्व गुमशुदगी के बाद गाजी नगर के बाबू उर्फ वजाहुद्दीन अहमद की हत्या का  खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी। करीम का  सांकरा से गुढिय़ारी तक सट्टा और गांजे का करोड़ों का कारोबार है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार करीम, हत्या के एक अन्य मामले में इन दिनों जमानत पर था।और इस दूसरे मर्डर में फिर जेल जाएगा। उरला पुलिस तीनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करेगी।
सूत्रों ने बताया कि मृतक बाबू और करीम की लडक़ी के नाजायज संबंध रहे हैं। इसकी सूचना लडक़ी ने अपने पिता को दी थी। इस पर करीम ने फिरोज से कहा था कि बाबू को देख लेना। और फिरोज से विश्वनाथ को साथ लेकर हत्या की योजना बनाई और अंजाम भी दिया।

सूचना के मुताबिक 25 सितंबर की रात्रि करीब 8.00 बजे से बाबू उर्फ वजाहुद्दीन गुमशुदा था।  उसी समय से उसका मोबाईल बंद हो गया था। थाना उरला पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 135/22 दर्ज कर पतासाजी शुरू की। यह सूचना 2 अक्टूबर को मो.अनवर अहमद पिता वकील उम्र 27 साल  गाजी नगर बीरगांव ने दर्ज कराई थी।

बाबू को  25 सितंबर को  गाजी नगर बीरगांव में देखे जाने की जानकारी उसके करीबी दोस्तों ने दी थी। इस आधार पर सीसीटीव्ही फुटेज एवं मोबाईल के कॉल रिकार्डस का अध्ययन किया गया। पर कोई खास तथ्य नहीं मिल रहे थे। इस बीच गुम इंसान के साथ कोई अनहोनी घटना के संबंध में तफ्तीश की गई। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई। परिणामत: गुम इंसान के साथ हुई पूर्व में कुछ घटनाओं के मद्देनजर कुछ संदिग्धों पर ध्यान केन्द्रित किया गया। संदिग्ध फिरोज खान निवासी रामेश्वर नगर भनपुरी  खमतराई जो कि आपराधिक पृष्ठभूमि का व्यक्ति था, को हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ आरंभ की गई।

प्रारंभ में वह पुलिस को गुमराह करता रहा। एसीसीयू रायपुर के द्वारा की गई गहन पूछताछ के दौरान उसने अपने साथी विश्वनाथ उर्फ विशु के साथ गुमइंसान को रामेश्वर नगर खमतराई के पीछे रेल्वे ट्रेक के पास बुलाकर उसकी हत्या कर शव को रेल्वे ट्रेक किनारे दफ्न करने की बात की पुष्टि की। साथ ही उसने यह बताया  कि दुर्गा नगर बीरगांव निवासी करीम खान के कहने पर हत्या की । पुलिस ने विश्वनाथ एवं करीम खान को हिरासत में लेकर  पूछताछ पर यह तथ्य सामने आया है कि करीम खान की ल?की के साथ मृतक बाबू उर्फ वाहेजुद्दीन के नाजायज ताल्लुकात थे।करीम खान ने कई बार वाहेजुद्दीन को अपनी लक?ी से दूर रहने की हिदायत दी था। परन्तु  ल?की से ताल्लुकात बनाये हुआ था। इसी नाराजगी में करीम खान के द्वारा फिरोज खान एवं विश्वनाथ की मदद से हत्या की वारदात को अंजाम दिया। फिरोज खान एवं विश्वनाथ के निशानदेही पर आज शुक्रवार को रामेश्वर नगर खमतराई रेल्वे ट्रेक के किनारे गुम इंसान बाबू उर्फ वाहेजुद्दीन के शव को निकालकर  बरामद किया गया है। आरोपियों से अन्य बिन्दुओं पर पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में फिरोज खान पिता नईम खान उम्र 22 साल रामेश्वर नगर भनपुरी, विश्वनाथ उर्फ विशु पिता टी.रामाराव उम्र 21 साल बन्धवा तालाब के पास भनपुरी,करीम खान पिता वसीम खान उम्र 53 साल दुर्गा नगर बीरगांव  उरला।
 


अन्य पोस्ट