रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 अक्टूबर। रमन सिंह छत्तीसगढ़ के पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री हैं। सात दिसंबर 2003 से 2018 तक राज्य की जिम्मेदारी संभालकर वह छत्तीसग? की विकास यात्रा के सारथी बने।
सहज व्यक्तिव रमन सिंह को सबके करीब ले जाता है।उनकी विशेषता है कि वह विपरीत हालात से नहीं घबराते और समय के साथ सबको साध लेते हैं। । तीन बार के चुनाव विजेता, तीन बार के मुख्यमंत्री रमन सिंह कभी नहीं रुके।वह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर संगठन और जनता से जु?े मुद्दों पर राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसग? की आवा? हैं।
आयुर्वेद में स्नातक चिकित्सक डॉ. रमन सिंह का स्वभाव बेहद सरल है।
जटिल परिस्थितियों में भी रमन सिंह धैर्य रखकर आगे बढ़ते हैं। सिंह पहली बार 1990 में म.प्र. विधानसभा के लिए चुने गए थे।1993 के विधानसभा चुनाव में वह फिर चुने गए। 1999 के आम चुनाव में रमन सिंह ने राजनांदगांव से लोकसभा में प्रवेश किया । समय के साथ रमन सिंह राजनीतिक करियर में आगे बढ़ते गए।
रमन सिंह को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कैबिनेट में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्यमंत्री थे। छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी हैं लेकिन पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री रमन सिंह हैं। उनके व्यक्तित्व की खासियत है कि वह अपने खिलाफ राजनीतिक कुचक्र रचने वाले विरोधियों के तमाम आरोपों को हंसते मुस्कुराते झेल जाते हैं।