रायपुर

वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना की धीमी चाल पर सीएम नाराज, कृष्णकुंज भी हरा भरा रहे
09-Oct-2022 5:59 PM
वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना की धीमी चाल पर सीएम नाराज, कृष्णकुंज भी हरा भरा रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 अक्टूबर। मुख्यमंत्री कलेक्टर कांफ्रेंस में  वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की समीक्षा। वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना में धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई।वन विभाग लोगों को पौधे उपलब्ध कराएं।फलदार एवं औषधियुक्त पौधे लगाने प्रेरित करें। मुख्यमंत्री ने वन विभाग को किसानों के लिए वर्कशॉप आयोजित करने के निर्देश दिए। कृष्णकुंज योजना पर मुख्यमंत्री दो टूक कहा है कि कृष्णकुंज में शतप्रतिशत वृक्ष जीवित होने चाहिए । हराभरा रहना चाहिए कृष्ण कुंज। मिलेट प्रसंस्करण पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्याह्न भोजन में मिलेट्स को शामिल करें।

सीएम बघेल की कलेक्टरों को ताकीद, धान बेचने में किसानों को न हो कोई दिक्कत

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए समर्थन मूल्य धान खरीदी को लेकर पूरी तैयारी रखने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि, धान बेचने में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।  उन्होंने  धान खरीदी तैयारियों और विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की।  मुख्यमंत्री श्री बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए धान खरीदी को लेकर जिला स्तर पर तैयारियों पर जिला कलेक्टर से सीधी बात की। इस दौरान उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि, प्रदेश में नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ होने वाली है, इस लिहाज से पूर्ण तैयारी रखें। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य में 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू कर दी जाएगी।

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का लक्ष्य 1 करोड़ 10 लाख मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। ऐसे में धान केन्द्रों केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था और सुविधाएं समेत प्राथमिकता के साथ बारदाना की उपलब्धता पर जोर दिया गया।


अन्य पोस्ट