रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 अगस्त। राज्यपाल अनुसुइया उइके अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक में शामिल हुई। राष्ट्रगान और राज्य गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में सांसद सुनील सोनी, महापौर एजाज ढेबर, नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे महापौर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आगरा महापौर नवीन जैन उपस्थित थे।
महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि हम शहर में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करते हैं। एक महापौर का एक ही एजेंडा होता है कि वह किस तरीके से अपने शहर का विकास करें। हम इसी सोच के साथ काम कर रहे हैं। महापौर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो दिशा निर्देश दिए हैं । हम उस पर काम अवश्य करेगे।महापौर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन जैन ने राज्य की समस्या का समाधान के लिए विधायकों और देश की समस्या का समाधान करने सांसदों का चयन किया जाता है।शहर की समस्या का समाधान करने के लिए महापौर की जिम्मेदारी और भूमिका मुख्य होती है।कल सारे महापौरों के बीच में विस्तारित रूप से चर्चा की गई है।