रायपुर

कोरोना काल में बिना छुट्टी के काम किया, अब सेवा मुक्त
26-Aug-2022 4:51 PM
कोरोना काल में बिना छुट्टी के काम किया, अब सेवा मुक्त

रायपुर, 26 अगस्त। दो वर्षों तक कोरोना काल में सेवाएं लेने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने 14 दैवेभो कर्मचारियों की सेवाएं खत्म कर दी है। इन कर्मियों ने सीएम भूपेश बघेल से न्याय की उम्मीद जताई है।
इन कर्मचारियों ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि कॉलेज के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग में बायरोलॉजी लैब स्थापित किया था। इसे संचालित करने डीएमई के द्वारा जून-20 में 7 लैब टेक्निशियन, 5 अटेंडर और 2 भृत्यों की भर्ती की गई थी। इन्हें दैनिक वेतन पर रखा गया था। इन्हें दैनिक वेतन पर रखा गया था। इन कर्मियों ने डालकर कोरोना के हर नमूने की टेस्टिंग की। इस दौरान 2 वर्ष तक उन्हें साप्ताहिक अवकाश भी नहीं दिया गया।

बीती 10 जुलाई को उन्हें सेवा से मुक्त करने का आदेश जारी कर दिया था। जगदीश बंछोर और अन्य ने बताया कि एचओडी निकिता शेखानी, डीएमई विष्णुदत्त से मिले। डीएमई ने चुप्पी साध ली। डीन डॉ. तृप्ति नागरिया ने एक माह और सेवाएं लेने का भरोसा दिलाया है। इसके बाद 22 अगस्त से कार्यमुक्त कर दिया गया है। इन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव से निराशा मिली और अब सीएम बघेल से उम्मीद है।
 


अन्य पोस्ट