रायपुर
रविवार नाईट गश्त, 180 लापरवाह वाहन चालक,चाकू लेकर घूम रहे नौ गिरफ्तार
22-Aug-2022 6:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 अगस्त। पुलिस ने रविवार रात अड्डेबाजों एवं सार्वजनिक जगहों पर नशा करने वालों की धरपकड़ का अभियान चलाया। एन्टी क्राइम व साइबर यूनिट और ट्रैफिक टीम पुलिस ने सडक़ों पर शराब पीने, हथियार रखकर वाहन चलाने वाले बदमाशों की चेकिंग की। अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों में अड्डे बाजों को भगाया गया। सार्वजनिक स्थानों में शराब पीकर अशांति फैलाने वाले 10 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट, अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूमते 09 व्यक्तियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट तथा स्पीड बाइकर्स एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले 180 व्यक्तियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे