रायपुर
निगम कर्मचारी संघ का चुनाव जल्द
19-Aug-2022 6:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बैठक लेकर चुनाव की रणनीति बनाई गई, सोमवार को फिर बैठक
रायपुर, 19 अगस्त। रायपुर नगर निगम के कर्मचारियों ने आज बैठक लेकर कर्मचारी संघ के चुनाव की रणनीति बनाई। इस हेतु सोमवार को फिर बैठक रखी गई है।
निगम मुख्यालय भवन में आज शाम को हुई बैठक में संतोष पांडे, वल्लभ शर्मा, अजय वर्मा, निशिकांत वर्मा, आभाष मिश्रा, इम्तियाज खान, स्वाति साहू, श्याम सोनी तथा अन्य अधिकारी - कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल थे। बैठक में कर्मचारी संघ के चुनाव पर रणनीति बनाई गई। कर्मचारियों को सदस्य बनाने के लिए भी सदस्यता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। आगे की रणनीति बनाने के लिए सोमवार 22 अगस्त को भी बैठक रखी गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे