रायपुर
प्रदेश में आंरेज-रेड अलर्ट, 15 अगस्त को हो सकती है भारी बारिश
13-Aug-2022 6:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 अगस्त। प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी। मंगलवार की सुबह से ही प्रदेश में हो रही है जमकर बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश के कई जिलों मेें बारिश का कहर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 24 और 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के बिलासपुर संभाग के सभी जिलों मे और उससे लगे हुए जिलों के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट 48 घंटे के लिए रेड अलर्ट प्रदेश के रायगढ़ जांजगीर बलौदाबाजार महासमुंद जिले के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। ऑरेंज अलर्ट प्रदेश के बिलासपुर कोरबा मुंगेली गरियाबंद रायपुर दुर्ग और धमतरी जिले के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे