रायपुर

महासमुंद मेडिकल कॉलेज को सत्र 2022-23 के लिए 100 सीटों की मान्यता
30-Jul-2022 5:58 PM
 महासमुंद मेडिकल कॉलेज को सत्र 2022-23 के लिए 100 सीटों की मान्यता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 जुलाई। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। राज्य सरकार की पहल पर प्रदेश में तीन नए मेडिकल कॉलेज में पिछले साल जहां कांकेर को एनएमसी (हृड्डह्लद्बशठ्ठड्डद्य रूद्गस्रद्बष्ड्डद्य ष्टशद्वद्वद्बह्यह्यद्बशठ्ठ) से मान्यता मिली थी, वहीं इस बार महासमुंद को भी मान्यता मिल गई।

प्रदेश में दो साल पहले कांकेर, महासमुंद व कोरबा जिले में नए मेडिकल कॉलेज खोलने की मंजूरी मिली थी। इसके बाद तीनों ही जिलों में मेडिकल कॉलेज की तैयारी शुरू हुई। पिछले साल एनएमसी के निरीक्षण के बाद कांकेर को मान्यता मिली थी। इस बार मान्यता की दौड़ में महासमुंद व कोरबा मेडिकल कॉलेज थे। करीब 2 महीने पहले एनएमसी ने दोनों कॉलेज का एक ही दिन वर्चुअल निरीक्षण किया था। उसके बाद से फाइनल रिपोर्ट का इंतजार चल रहा था।

शुक्रवार को एनएमसी ने एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें महासमुंद मेडिकल कॉलेज को शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए 100 सीट के चिकित्सकीय शिक्षा के लिए मान्यता प्रदान कर दी गई है।प्रदेश में शासकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटों में बढ़ोतरी होने से मेडिकल की शिक्षा के साथ ही मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।


अन्य पोस्ट