रायपुर

आजादी का अमृत महोत्सव: छत्तीसगढ़ से 54 विद्यार्थियों का दल आनंद-गुजरात के लिए रवाना
25-Jul-2022 9:21 PM
आजादी का अमृत महोत्सव: छत्तीसगढ़ से 54 विद्यार्थियों का दल आनंद-गुजरात के लिए रवाना

रायपुर, 25 जुलाई। ”आजादी का अमृत महोत्सव” एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य से 50 विद्यार्थी एवं चार सहयोगी शिक्षक सहित कुल 54 प्रतिभागी रविवार  को प्रातः 4.05 बजे दुर्ग से आनंद गुजरात  रवाना हो गए हैं। यह दल गुजरात के 5 दिवसीय भ्रमण पर रहेगा।  गुजरात में इंस्टीट्यूट आफ रूरल मैनेजमेंट आनंद छत्तीसगढ़ राज्य के विद्यार्थियों का मेजबानी करेगा।

छत्तीसगढ़  का साझा राज्य गुजरात है। इसके तहत दल में शामिल 50 विद्यार्थियों में से 25 विद्यार्थी स्कूल शिक्षा और 25 विद्यार्थी उच्च शिक्षा विभाग से चयनित हैं। टीम 30 जुलाई  को ट्रेन से वापस पहुंचेगी। दल में  में रायपुर, दुर्ग, कांकेर तथा बालोद से 4-4 और बेमेतरा से 3 विद्यार्थी सहित केंद्रीय विद्यालयों से 3 विद्यार्थी तथा नवोदय विद्यालय से 3 विद्यार्थी चयनित हैं।  टीम के साथ सहयोगी शिक्षक के रूप में सीएससी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मठपारा रायपुर के शिक्षक विक्रम कुमार त्यागी तथा शिक्षक पीजी उमाठे, कन्या पूर्व माध्यमिक शाला शांति नगर रायपुर श्रीमती रीता मंडल शामिल हैं। प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा  नरेंद्र कुमार दुग्गा ने टीम को सफल भ्रमण हेतु शुभकामनाएं दी है। कार्यक्रम प्रभारी सहायक संचालक, समग्र शिक्षा अजय पिल्लई, सहायक कार्यक्रम अधिकारी, समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय श्रीमती नीलम कुशवाहा ने भ्रमण को मूर्त रूप देने में सहयोग किया।


अन्य पोस्ट