रायपुर
दोपहिया में कटबाजी फिर मारपीट
20-Jun-2022 7:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 20 जून। गाड़ी से कटबाजी करने के बाद मौदहापारा में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। रात के वक्त गाड़ी से टक्कर हो जाने के बाद एक दूसरे पर हमला कर दिया। हाथ मुक्के से चोट पहुंचाने के बाद दोनों पक्ष थाना पहुंचे। शिकायत करने के बाद पुलिस ने काउंटर केस दर्ज किया। मामले में पहले सरफराज खान ने गाड़ी क्रमांक सीजी 04 एनटी 6747 के चालक पर केस दर्ज कराया। वहीं बाद में शेख अरबाज ने सरफराज के खिलाफ में नामजद एफआईआर कराया। पुलिस का कहना है रात करीब साढ़े दस बजे मौदहापारा मेन रोड में दोपहिया से कट मारने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। गाड़ी देखकर नहीं चलाने की बात पर दोनों युवक आपस में गाली गलौज करने लगे। इसके तुरंत बाद दोनों युवकों ने अपने-अपने लोगों को बुला लिया। मामला इतना बढ़ा किया सभी एक दूसरे पर मारपीट करने उतारू हो गए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे